Breaking News

होटल आशीर्वाद के वीआईपी रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने किया उद्घाटन

मेंहदावल बाईपास पर शुरू हुआ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रेस्टोरेंट, स्वादिष्ट व्यंजनों और बेहतर मेहमाननवाजी का मिलेगा अनुभव

आशु सिंह/बस्ती न्यूज़ टाइम्स
संतकबीरनगर। शहर में खानपान और आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मेंहदावल बाईपास स्थित होटल आशीर्वाद के नवनिर्मित वीआईपी रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया। रेस्टोरेंट के शुभारंभ से अब शहरवासियों और जिले में आने वाले लोगों को बेहतर माहौल में विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का आनंद लेने की सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय चौबे ने होटल के संचालक सतीश सिंह को नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान की पहचान उसकी गुणवत्ता, बेहतर सेवा और ग्राहकों के प्रति व्यवहार से बनती है। उन्हें उम्मीद है कि होटल आशीर्वाद का वीआईपी रेस्टोरेंट अपने स्वादिष्ट व्यंजनों और उत्कृष्ट मेहमाननवाजी के दम पर लोगों के बीच अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर अपना दल (एस) व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल का भी आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में राजनीति, शिक्षा, समाजसेवा और व्यापार जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

होटल आशीर्वाद के वीआईपी रेस्टोरेंट को आधुनिक साज-सज्जा, आकर्षक इंटीरियर, आरामदायक बैठक व्यवस्था और सुकून भरे वातावरण के साथ तैयार किया गया है। यहां आने वाले ग्राहकों को बेहतरीन खानपान के साथ बेहतर सेवा और पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

होटल के संचालक सतीश सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

रेस्टोरेंट के शुभारंभ के साथ ही होटल आशीर्वाद ने खलीलाबाद में खानपान और आतिथ्य के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Check Also

तेज आवाज में डीजे बजाने पर विवाद, एक गिरफ्तार, बोलेरो सीज

दूसरे डीजे से अधिक आवाज में बजाने की कर रहा था होड़, मना करने पर …