पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन, जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद होटल उद्घाटन समारोह में पहुंचे बृजेश पाठक
आशु सिंह/बस्ती न्यूज़ टाइम्स
संतकबीरनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के बुधवार को संतकबीरनगर आगमन पर भाजपा नेता प्रदीप सिसोदिया ने उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री को प्रदीप सिसोदिया ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया।
उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। इस दौरान प्रदीप सिसोदिया ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर जनपद आगमन पर स्वागत किया।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद वह खलीलाबाद स्थित नवनिर्मित द वैलेनिशिया होटल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे।
उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे दिन जिले में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज रहीं।
BNT LIVE www.bntlive.com