Breaking News

नई सोच और नए इरादों के साथ बस्ती के विकास को दूंगा नई गति : राधेश्याम चौधरी

वरिष्ठ भाजपा नेता ने 310 बस्ती सदर विधानसभा से जताई दावेदारी, पार्टी नेतृत्व से अवसर मिलने पर विकास को बनाएंगे प्राथमिकता

बस्ती। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी राधेश्याम चौधरी ने बस्ती के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बस्ती को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए नई सोच, नए संकल्प और सकारात्मक इरादों के साथ काम करने की जरूरत है।

राधेश्याम चौधरी ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से जनता की सेवा करने का अवसर दिया, तो वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। उनका प्रयास होगा कि बस्ती में विकास की रफ्तार तेज हो और क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं एवं जरूरतों को प्राथमिकता मिले।

उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा और क्षेत्र के विकास का अवसर है। बस्ती की पहचान विकास, बेहतर सुविधाओं और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से और मजबूत हो, इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि नई सोच और मजबूत इरादों के साथ बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं साकार की जा सकती हैं। पार्टी नेतृत्व का आशीर्वाद और जनता का सहयोग मिला तो बस्ती के विकास को नई दिशा और नई गति देने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

Check Also

सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने मोहम्मद कलीम, पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

बनकटी/बस्ती ( वकील सिद्दीकी ) विकास खंड बनकटी के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को सफाई …