Breaking News

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

बनकटी, बस्ती ( वकील सिद्दीकी )अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लालगंज पुलिस को शुक्रवार को एक मामले में सफलता मिली। पुलिस ने नाबालिग बालिका को कथित रूप से बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत कुमार पुत्र संतोष कुमार, निवासी ग्राम हलुआपार, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय बस्ती भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में लालगंज पुलिस की टीम सक्रिय थी। इसी दौरान थाना लालगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 275/2026, धारा 137(2) एवं 87 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित अभियुक्त अजीत कुमार की तलाश की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को पाकरडाड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और अभियुक्त को न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी, उपनिरीक्षक जालन्धर प्रसाद तथा कांस्टेबल पवन यादव शामिल रहे।

Check Also

आँसुओ के सैलाभ में शनिवार को पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी को आठवीं पुण्यतिथि पर नम आंखों से दी जाएगी भावभीनी श्रद्धांजलि

-पूर्वान्चल के मालवीय शिक्षाविद् पं. सूर्यनारायण चतुर्वेदी की जीवन यात्रा बस्ती/संतकबीरनगर। आज शनिवार को पूर्वांचल …