बस्ती का हित, जनता का सम्मान और क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता- मनीष मिश्रा
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिए जाने पर मनीष मिश्रा ने पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
मनीष मिश्रा ने कहा, “आदरणीय केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जनसेवा के इस दायित्व के योग्य समझा, इसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह जिम्मेदारी मेरे जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ता से निभाने का अवसर है। बस्ती का हित, बस्ती के लोगों का सम्मान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमेशा मेरी प्राथमिकता रहेंगे।”
उन्होंने कहा कि बस्ती की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनके कार्य का केंद्र रहेगा। क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ जनता के प्रति उनका दायित्व और बढ़ा है।
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान पर जोर देते हुए मनीष मिश्रा ने कहा कि विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुँचे और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें, इसके लिए वह लगातार कार्य करते रहेंगे। जनता से सीधा संवाद बनाए रखते हुए स्थानीय समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएँगे।
उन्होंने कहा, “बस्ती के लोगों की आशाएँ और उनका विश्वास मुझे निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ उनकी सेवा में जुटा रहूँगा।”
BNT LIVE www.bntlive.com