Breaking News

इंजीनियर अरविंद पाल को प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह, बनकटी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बनकटी/बस्ती।(वकील सिद्दीकी) मंगलवार को नगर पंचायत बनकटी के विभिन्न वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल को भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत करते हुए माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र की सम्मानित जनता की भी मौजूदगी रही।
इंजीनियर अरविंद पाल को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलने की जानकारी के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे उनके राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यों का सम्मान बताया। जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में अरविंद पाल को जिम्मेदारी मिलने से नगर पंचायत बनकटी सहित आसपास के क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि अरविंद पाल अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों के दौरान आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने भी अरविंद पाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह क्षेत्र की समस्याओं को संगठन और शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के साथ ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। प्रदेश कार्यसमिति में मिली नई जिम्मेदारी के बाद बनकटी में हुए इस स्वागत कार्यक्रम को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

Check Also

नवरात्रि में राकेश चतुर्वेदी का गांव-गांव जनसंपर्क, 310 बस्ती सदर में चुनावी आगाज के संकेत

दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी का लिया आशीर्वाद, प्रतिमाओं की आंखों से पट्टी …