सूर्या इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी ने जनसुरक्षा के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना की, एसपी ने आत्मीय संवाद कर बढ़ाया बालक का मनोबल
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल स्कूल, खलीलाबाद के विद्यार्थी अंश यादव ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना से भेंट कर उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया। छात्र ने महिलाओं एवं बालिकाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में जनपद पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए एसपी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने छात्र अंश यादव से आत्मीयतापूर्वक बातचीत की और उसकी पढ़ाई, रुचियों तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसपी ने अंश यादव की पहल की सराहना करते हुए उसे डायरी भेंट कर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों और आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास तथा सुरक्षा की भावना को मजबूत करना जनपद पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं एवं बालिकाओं, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों की सुरक्षा व सहायता के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रमों और प्रभावी कार्यवाहियों को निरंतर संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में बच्चों एवं नागरिकों की सकारात्मक सहभागिता महत्वपूर्ण है। छात्र अंश यादव की इस पहल को पुलिस विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान छात्र और पुलिस अधीक्षक के बीच हुए संवाद से बच्चों के प्रति पुलिस के सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार का संदेश भी सामने आया। पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र को डायरी भेंट किए जाने से उसका मनोबल बढ़ा।
BNT LIVE www.bntlive.com