Breaking News

बस्ती के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: SIS लिमिटेड में सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी की सीधी भर्ती, 27 जुलाई से शुरू होंगे कैंपi

बस्ती। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। SIS लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए जिले के विभिन्न विकास खंडों में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह भर्ती अभियान 27 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक चलेगा। सभी भर्ती कैंप संबंधित खंड विकास कार्यालय (ब्लॉक) परिसर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे।
भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 27 और 28 जुलाई को रुधौली, 29 और 30 जुलाई को रामनगर, 4 और 5 अगस्त को सल्टौवा, 6 और 7 अगस्त को साऊघाट, 10 और 11 अगस्त को गौर, 12 और 13 अगस्त को परशुरामपुर, 17 और 18 अगस्त को बहादुरपुर, 19 और 20 अगस्त को कुदरहा, 21 और 22 अगस्त को बनकटी, 24 और 25 अगस्त को दुबौलिया, 26 और 27 अगस्त को विक्रमजोत, 2 और 3 सितंबर को हरैया, 4 और 5 सितंबर को कप्तानगंज तथा 7 और 8 सितंबर को बस्ती सदर के खंड विकास कार्यालय परिसर में भर्ती शिविर लगाए जाएंगे।
भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को SIS लिमिटेड के माध्यम से सुरक्षा सेवाओं में रोजगार का अवसर मिलेगा।
भर्ती अभियान की एक विशेष बात यह है कि जीरो पॉवर्टी (Zero Poverty) वाले परिवारों से आने वाले लाभार्थियों को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 9125973571, 7233881429 और 945560964 पर संपर्क कर सकते हैं। SIS लिमिटेड ने जिले के पात्र युवाओं से निर्धारित तिथि, समय और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने निकटतम भर्ती शिविर में पहुंचकर इस सुनहरे रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Check Also

कोटे की दूकान को लेकर विवादः मारपीट, पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के सरैया बुजुर्ग गांव में पंचायत भवन पर कोटे की दुकान …