बस्ती: महर्षि गुरु वशिष्ठ तपोभूमि टाउन क्लब में नृत्य धाम कथक अकादमी द्वारा आयोजित 8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन हुआ। कलाकारों और प्रशिक्षुओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
मास्टर शिव कथक गुरु के निर्देशन में संस्कृति के आदान-प्रदान को समर्पित इस शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला में पश्चिम बंगाल, कोलकाता से पधारी भरतनाट्यम एवं कथकली गुरु मास्टर सृजिता सरकार तथा उनकी टीम ने प्रतिभागियों को आठ दिनों तक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के बाद बाल कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राणा दिनेश प्रताप सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, समाजसेवी सचिन श्रीवास्तव, महिला थाना एसएचओ शालिनी सिंह, डॉ. फारूक सिद्दीकी, मनमोहन श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव तथा अतिथि प्रशिक्षक कलाकार मास्टर सृजिता सरकार, श्रेया जोद्दार, शिति टिकादर और शालिनी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, गुरु वशिष्ठ, पंडित अर्जुन मिश्रा महाराज, गुरु पंडित बिरजू महाराज तथा आचार्य रामचंद्र शुक्ल के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि राणा दिनेश प्रताप सिंह और अन्य अतिथियों ने कहा कि मास्टर शिव कथक गुरु द्वारा शास्त्रीय नृत्य के प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण और नई संभावनाओं की खोज की दिशा में किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।
प्रस्तुतियों की शुरुआत शिति टिकादर ने गणेश वंदना से की। इसके बाद भरतनाट्यम शैली में “तम ता कित्ता, धी-धी कित्ता, ट्राम-ट्राम कित्ता” पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। शालिनी, श्रेया जोद्दार, सृष्टि मिश्रा, सूरज साहू और रवि तिलकधारी ने अलारिपू की पारंपरिक भरतनाट्यम शैली प्रस्तुत की। वहीं शानवी वर्मा, आर्ची कश्यप, गौरी प्रजापति, अवि त्रिपाठी, ऐश्वर्या सिंह, संजना और सपना ने “धानी ओ धानी, धिर-धिर धानी” पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।
इस अवसर पर संगीता उपाध्याय, ममता यादव, पिंकी, रजनी, हरीश कुमार तिवारी, अनिल मिश्रा, साक्षी सिंह, सुधीर, सरिता त्रिपाठी, प्रियंका प्रजापति, इंद्रेश यादव, धीरेंद्र कुमार वर्मा, सुषमा वर्मा, आरोही शुक्ला, प्रेमलता सिंह, सुहानी वर्मा, रितेश, आदित्य, दुर्गेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कला एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।
BNT LIVE www.bntlive.com