-‘बेस से स्पेस’ तक बस्ती की पहचान पहुंचाने का संकल्प, युवा समाजसेवी जीडी मिश्रा और संजय मिश्रा ने भी जताई खुशी; अभिनेता अजय देवगन के बस्ती आने की भी चर्चा
बस्ती। जनपद बस्ती के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है कि बॉलीवुड फिल्म दृश्यम 3 की शुरुआत में ‘स्पेशल थैंक्स’ के साथ बस्ती का नाम दिखाई देने की बात सामने आई है। बड़े पर्दे पर जनपद का नाम देखकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। इसी खुशी को साझा करने के लिए मनीष मिश्रा के सौजन्य से बस्ती के कई सिनेमा घरों में सैकड़ों लोगों ने फिल्म देखी। इस दौरान युवा समाजसेवी जीडी मिश्रा एवं संजय मिश्रा भी दर्शकों के साथ नजर आए।
इस अवसर पर जीडी मिश्रा और संजय मिश्रा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज मनीष भैया के प्रयासों और बस्ती को नई पहचान दिलाने के उनके संकल्प का परिणाम है कि जनपद का नाम बॉलीवुड से भी जुड़कर सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्ती की पहचान को बड़े मंचों तक पहुंचते देखना प्रत्येक बस्तीवासी के लिए गौरव की बात है। इससे स्थानीय लोगों, युवाओं और यहां की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
मनीष मिश्रा लंबे समय से बस्ती को ‘बेस से स्पेस’ तक ले जाने के संकल्प के साथ अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात करते रहे हैं। उनका उद्देश्य जनपद की प्रतिभाओं, सामाजिक कार्यों और स्थानीय पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। फिल्म के शुरुआती हिस्से में बस्ती के नाम का उल्लेख होने को इसी व्यापक उद्देश्य से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस दौरान यह भी बताया गया कि अभिनेता अजय देवगन जल्द ही मनीष मिश्रा के आमंत्रण पर बस्ती आ सकते हैं। हालांकि, उनके आगमन की तारीख और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने आना बाकी है। यदि यह प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित होता है, तो स्थानीय लोगों और सिनेमा प्रेमियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
गौरतलब है कि बस्ती की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शिक्षा, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने जैसे प्रयास महत्वपूर्ण माने जाते हैं। मनीष मिश्रा के समर्थकों का कहना है कि जनपद का नाम बड़े पर्दे पर दिखाई देना बस्ती के सम्मान से जुड़ा एक सुखद अवसर है।
सिनेमा घरों में फिल्म देखने पहुंचे लोगों के बीच भी बस्ती के नाम को लेकर चर्चा रही। स्थानीय स्तर पर इस घटनाक्रम को जनपद की पहचान को व्यापक मंच तक पहुंचाने की दिशा में उत्साहवर्धक माना जा रहा है।
BNT LIVE www.bntlive.com