बनकटी बस्ती( वकील अहमद सिद्दीकी ) बनकटी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी के निर्देशानुसार ब्लॉक परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) भवानी प्रसाद शुक्ल भी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य ब्लॉक परिसर में चल रही व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेना रहा। निरीक्षण के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ रामायण सिंह ने परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को गंभीरता से परखा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने भी कर्मचारियों को शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविचंद्र पाण्डेय तथा भारतीय जनता पार्टी के बनकटी मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ब्लॉक परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और जनता को सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
BNT LIVE www.bntlive.com