Breaking News

बनकटी ब्लॉक परिसर में बंद पड़ा आरओ प्लांट हुआ चालू, कर्मचारियों को मिली राहत

बनकटी बस्ती ( वकील अहमद सिद्दीकी )…. बनकटी ब्लॉक परिसर में सामाजिक दायित्व के अंतर्गत स्थापित आरओ प्लांट पिछले कुछ दिनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा था, जिससे ब्लॉक परिसर में कार्यरत कर्मचारियों और आने वाले लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह आरओ प्लांट पूर्व सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी की निधि से लगाया गया था, जिसका उद्देश्य परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। मंगलवार देर शाम खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) भवानी प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में पहल करते हुए आरओ प्लांट की सर्विसिंग कराई गई। तकनीकी टीम द्वारा खराबी को ठीक करने के बाद प्लांट को पुनः चालू कर दिया गया। प्लांट के शुरू होते ही कर्मचारियों और आम लोगों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि आरओ प्लांट बंद होने से कर्मचारियों को बाहर से पानी मंगाना पड़ रहा था, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बर्बादी हो रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने तत्काल कार्रवाई कर इसे ठीक कराया।
ब्लॉक परिसर के कर्मचारियों ने बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही यह भी उम्मीद जताई कि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाएगा, ताकि कार्य व्यवस्था प्रभावित न हो।

Check Also

बनकटी ब्लॉक परिसर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

बनकटी बस्ती( वकील अहमद सिद्दीकी ) बनकटी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी के निर्देशानुसार …