Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर निर्माण हेतु शोभायात्रा

कप्तानगंज (बस्ती) I शनिवार को राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह महा अभियान के तहत कस्बे के इन्दिरा गांधी इन्टर कालेज मे जहां सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया वही मकर संक्रांति उत्सव में लोगों ने सह भोज में खिचड़ी का स्वाद भी चखा I नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए वक्ताओं ने राम मंदिर के इतिहास व सुभाष जी के कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला I
कार्यक्रम के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी विधायक सीए चंद प्रकाश शुक्ल, महंत स्वामी चिन्मयानंद, स्वरूपानंद स्वामी, किशोरी शरण ,जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र, अमरनाथ, राजेश द्विवेदी,दिनेश मिश्रा,अरविंद,डी एन सिंह,रामचरण चौधरी, जय सिंह, अजय अग्निहोत्री, प्रमोद कुमार,रत्नेश,राजेश त्रिपाठी, अनुराग मिश्र,सर्वेश सच्चिदानंद, राकेश दुबे,प्रदीप तिवारी,विनय शंकर मिश्र,राम वृक्ष निषाद, सुखराम गौड, बब्बू तिवारी,गजेन्द्र पाण्डेय,पिंटू सोनकर आदि ने सहभागिता दर्ज कराई I इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज से शोभायात्रा निकल कर कप्तानगंज के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत भी किया I शोभा यात्रा महाराजगंज कस्बे में पहुंचकर समाप्त हुई।वहां के व्यापारियों ने भी शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान लोग राम मंदिर निर्माण संबंधी नारे बुलंद करते रहे जो आकर्षण का केंद्र रहा I सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह व थाना अध्यक्ष राजकुमार पांडे अपनी टीम के साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में कडी मेहनत की ।