Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

राष्ट्रपति पुरस्कार का प्रवेश द्वार है,राज्य पुरस्कार-कामिनी श्रीवास्तव

बस्ती।उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय महानगर लखनऊ के निर्देश पर,जिला संस्था बस्ती के तत्वाधान में पाँच दिवसीय राज्य पुरस्कार जाँच शिविर के तीसरे दिन राजकीय इण्टर कालेज के परिसर में चल रहे शिविर का प्रादेशिक संगठन कमिश्नर गाइड कामिनी श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया और आवश्यक सुझाव दिये,कहा कि स्काउटिंग के द्वारा बच्चों को मिलने वाला सर्वोच्च पुरस्कार जो कि राष्ट्रपति पुरस्कार है,उसका प्रवेश द्वार राज्य पुरस्कार ही है।
सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सुरेश प्रसाद तिवारी,लीडर ऑफ द कोर्स स्काउट राकेश कुमार सैनी,लीडर आफ द कोर्स गाइड किरन देवी, स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह,गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,जिला सचिव डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह,जिला उप सचिव घनश्याम सिंह,कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा,जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सिंह,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पांडेय,जिला संगठन कमिश्नर स्काउट अमित कुमार शुक्ला,स्काउट मास्टर अजय कुमार वर्मा,माता प्रसाद त्रिपाठी,महेश कुमार,प्रीति चौधरी,अरविन्द यादव,बीपी आनन्द,अमर चंद्र वर्मा,ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट अबु अनस मेकरानी,ट्रेनिंग नेहा गुप्ता,शालनी गुप्ता,शबनम खातून,शीबा इद्रीशी,सरिता यादव,अनीता पाण्डेय,भारती तिवारी,राम विनय सिंह आदि मौजूद रहे।