Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

राम यज्ञ निषाद की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में लोगो ने थामा हाथ

बस्ती। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई के तत्वावधान में रुधौली विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद के नेतृत्व में नये सदस्यों का टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने उन्हे दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया और इसके बारे में आम जनता को जानकारी देने को कहा। इस दौरान जिला महासचिव इरशाद अली, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान कनौजिया, तिलकराम चौधरी, केपी भारती, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे। पार्टी ज्वाइन करने वालों में इरफान अहमद, चंदन तिवारी, आशुतोष सिंह, अजय सिंह, योगेंद्र यादव, नसीम, अरविंद कुमार, राज कसौधन, आनंद, आदि लोग मौजूद रहे।