Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

समारोहपूर्वक मनाया गया स्वामी विवेकानन्द की 159वी जयन्ती

बनकटी/बस्ती।चंद्रगुप्त महिला महिला विद्यालय मथौली बनकटी में स्वामी विवेकानंद की 159 वीं जयंती बडे़ धूमधाम से युवा दिवस के रूप में मनाई गयी। इस अवसर पर अखिल भारतीय परिषद के शिवेन्द़ नाथ दूवे, विवेकानंद शुक्ला, आनन्द शुक्ला, धर्मेन्द्र चौधरी एवं विद्यालय के प्रबन्धक डा. अनिल कुमार मौर्य, प्राचार्य डा० अनिता मौर्य ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युग पुरुष स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत राजकुमारी, रेखा अग़हरी, शालिनी पाल श्वेता, समा अफरोज, पि़्रयंका आदि छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत से की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमर्त्य सुन्दर पान्डेय व संस्थापक बंशराज मौर्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। स्वामी ने अपने जीवनकाल में हमेशा सकारात्मक विचारों को अपनाया तथा देश-विदेश में जाकर उनका प्रचार भी किया। छात्रों ने स्वागत गीत, भजन, भाषण, समूह गान, कविताएं आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद शुक्ला व आनन्द शुक्ला ने किया। युवा दिवस पर डा० सुनील कुमार गौतम, ज्योति सिंह, श्रेया पांडेय, सुधीर मोहन त्रिपाठी, श्रीमती सरोज मौर्य, नीलम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।