Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जयराम यादव नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए

बस्ती। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी देवेन्द्र निषाद ने बहादुरपुर विकास खण्ड के कनैला खास न्याय पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुटता का मंत्र दिया। उन्होने कहा न्याय नंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत कर पार्टी यहीं से राजनीतिक बदलाव का बिगुल फूंकेगी।

जयराम यादव को न्याय पंचायत का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। र्काक्रम का संचालन अनिल भारती व अध्यक्षता रामचन्द्र ने किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये जिला प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा न्याय पंचायत स्तर पर पार्टी मजबूत हो रही है। बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। यह राजनीतिक बदलाव का स्पष्ट संकेत है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रामजियावन, अमर बहादुर उर्फ तप्पे बाबा, डा. दीपेन्द्र सिंह, शेर मोहम्मद, विवेक श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय सहित तमाम कांग्रेसजन व क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।