Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

संजय प्रताप जायसवाल ने फीता काटकर किया कृषि मेले का उद्घाटन

बस्ती। बुधवार को रूधौली विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कृषि मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होने कहा कि देश के किसान को खेती के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानो का उत्साहवर्धन कर रही है। आज देश का अन्नदाता खुशहाल है और कृषि संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर सुनियोजित ढंग से खेती कर रहा है।
मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मेले में उपस्थित विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार के आयोजनो से किसानों को कृषि क्षेत्र में व्यवसाय के बारे में जागरुकता आयेगी तथा कृषि क्षेत्र से मनोबल का विकास होता है। कृषक मेले में बालविकास परियोजना ,एनआएलएम ,मतस्य
वभाग, कीटपालन, पशुविभाग सहित अन्य विभागो द्वारा लगाये गये स्टालो का विधायक ने निरीक्षण किया। मेले में संयुक्त कृषि निदेशक मंडल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा कम लागत में अधिक उपज के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। विधायक ने कहा कि कृषि मेले के आयोजनो में किसानो को विभिन्न जानकारियो दी जाती है। जिससे उनको नई तकनीकी से खेती करने का गुर सीखने को मिलता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के माध्यम से किसानो के कल्याणार्थ हेतु चलायी जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी मिलती है। मेले में कई कृषि विशेषज्ञो द्वारा किसानो को मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, गाय, बकरी पालन के साथ ही तकनीकी खेती करने के प्रशिक्षण भी दिए गये।