Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

सावित्री बाई फूले जयन्ती पर चित्रांश क्लब ने किया शिक्षिका सीता गुप्ता को सम्मानित

बस्ती। देश की प्रथम महिला शिक्षिका और अनेक संकटों का सामना कर शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्री बाई फूले के जयन्ती अवसर पर चित्रांश क्लब अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव एवं क्लब पदाधिकारियों द्वारा रविवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माडल इण्टर कालेज गोठवा रूधौली की प्रधानाचार्य श्रीमती सीता गुप्ता को ‘ सावित्री बाई फूले’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव एवं महिला क्लब की महामंत्री प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करने की दिशा में राज माता जीजाबाई, प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले और फातिमा शेख का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संयोग ही है कि तीनोें महान महिलाओं की जयंती एक ही दिन है। हमें ऐसे पूर्वजों से प्रेरणा लेनी चाहिये।
इस अवसर पर क्लब के अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, रेखा चित्रगुप्त, अभिषेक श्रीवास्तव, हिना खातून आदि शामिल रहे।