Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

धान क्रय केंद्र पर कालाबाजारी का आरोप

भानपुर,/बस्ती। भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य जितेंद्र यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर भानपुर तहसील क्षेत्र में संचालित धान क्रय केंद्र पर धान खरीद के दौरान कालाबाजारी का आरोप लगाया है। कहा कि केंद्रों पर किसान के बजाय व्यापारियों से धान खरीद किया जा रहा है। अमरौली शुमाली, पिपरा जप्ती, पचानू व सोनहा क्रय केंद्र पर व्यापारियों के दबाव में अलग अलग खाताधारकों के खाते में भुगतान कराकर बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिससे तहसील क्षेत्र के किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। पत्र के माध्यम उन्होंने केंद्र प्रभारी व सचिवों पर कार्यवाही की मांग की है।