Saturday, May 18, 2024
साहित्य जगत

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की महिला इकाई में नवीन नियुक्तियाँ

लखनऊ।राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की महिला इकाई की कार्यकारिणी विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर शर्मा की अनुमति से महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी एवं महिला इकाई राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवा लोहारिया ने नवीन नियुक्ति पत्र प्रेषित किये है। जिसमें नागदा की समाजसेवी श्रीमती जया पाण्डे, राष्ट्रीय सचिव, नासिक की डॉ. शोभा राणे, महासचिव प्रदेश महाराष्ट्र एवं श्रीमती आर्यावर्ती सरोज लखनऊ को प्रदेशाध्यक्ष उत्तर प्रदेश तथा श्रीमती कुसुमलता ‘कुसुम‘ नई दिल्ली को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पत्र दिया।

समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को इकाई महिला प्रभारी डॉ निशा जोशी एवं डॉ. उर्वशी उपाध्याय, डॉ. रश्मि चौबे तथा डॉ. शम्भू पंवार, राकेश छोकर, सुंदरलाल जोशी ‘सूरज‘, रागिनी गर्ग, लता जोशी, अनुराधा अच्छवान, पायल परदेशी, डॉ. संगीता पाल, डॉ. प्रवीणबाला, पूर्णिमा कौशिक, डॉ. आशीष नायक, डॉ. ममता झा, सुनिता सिंह, हेमा म्हस्के, प्रियंका द्विवेदी, अमृता अवस्थी, रेनू शब्दमुखर, रमा टेमले आदि ने बधाई दी है।