Breaking News

ग्रामीणों ने सड़क पर किया धान की रोपाईः जर्जर सड़क के निर्माण की मांग

बस्ती। शुक्रवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के चमरौहा सियरापार के नागरिकों ने जर्जर हो चुकी सड़क पर धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण लालमुनि चौधरी, सर्वेश चौधरी ने कहा कि हर्दिया, वाल्टरगंज जोडने वाली सड़क जो कई गांवों को जोड़ती है उस सम्पर्क मार्ग की स्थिति दयनीय है। यहां आये दिन राहगीर गिरते रहते हैं। जन प्रतिनिधियों से कई बार कहा गया कि सड़क की मरम्मत हो जाय किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सम्बंधित अधिकारियों से माग किया कि सड़क का तत्काल मरम्मत कराया जाय। ग्राम प्रधान भी चुप हैं। छात्रों को स्कूल आने जाने में असुविधा हो रही है। कई ग्रामीण सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं।

सड़क पर धान रोपकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से शकुन्तला देवी, छंगुरा देवी, शान्ती देवी, गुन्जन, श्याम लाल, शुभम चौधरी, सूर्यनाथ चौधरी, दिलीप चौधरी, हृदयराम चौधरी, रामभवन, रामनरायन चौधरी, रोशन, ऋषभ, आलोक पटेल, अजीत, बंशीलाल, विवेक, अशोक चौधरी, सोनू चौधरी, वीरेन्द्र, अजय आदि शामिल रहे।

Check Also

बनकटी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवदंपत्तियों को मिला सहयोग

बनकटी, बस्ती (वकील अहमद सिद्दीकी) सोमवार को बनकटी ब्लॉक सभागार कक्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह …