Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

अभियान के तहत लेडी सिंघम डॉक्टर शालनी सिंह ने लोगों को किया जागरूक

संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) अपने बेहतर कार्यों के लिए जिले में अपनी अलग पहचान बना चुकी महिला थाने के इंस्पेक्टर डॉक्टर शालनी सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं। लगातार चाहे मिशन शक्ति अभियान हो या फिर बालिका सुरक्षा कार्यक्रम महिला थाने के इंस्पेक्टर लेडी सिंघम डॉक्टर शालिनी सिंह हर कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता देते हुए अभियान को तेज करती हुई नजर आती है। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में चलाया अभियान के तहत महिला थाने की इंस्पेक्टर डॉ शालिनी सिंह ने पूरे शहर में पैदल गस्त अभियान चलाते हुए लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत जहां डॉक्टर शालिनी सिंह ने महिला और बालिकाओं को उनके सुरक्षा के प्रति जागरूक किया वही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों को जागरूक करते हुए हिदायत दिया। बिना मास्क के घूम रहे लोगों को लेडी सिंघम डॉक्टर शालिनी सिंह ने हिदायत देते हुए कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करने की जानकारी दी। डॉक्टर शालनी सिंह ने बताया कि एसपी डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अभियान निरंतर चलता रहेगा जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।