Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

जमीनी सवालों पर संघर्ष तेज करें प्रसपा कार्यकर्ता- आदित्य

बस्ती । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव के संयोजन में मंगलवार को बड़े बन चौराहे के निकट फूल मालाओें के साथ स्वागत किया। वे पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने देवरिया जा रहे थे।
प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने पदाधिकारियोें, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाते हुये कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाय, पार्टी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुनाव मैंदान में उतारेगी। कहा कि जन समस्याओं के सवालों को लेकर कार्यकर्ता संघर्ष तेज करते हुये लोगों का भरोसा जीते।
स्वागत करने वालों में प्रसपा के डॉ. अजय पाण्डेय, संतराम यादव, एबादुल हक, विजय यादव, विपिन सिंह, ऋतिक शुक्ला, विपिन त्रिपाठी, विशाल गौड़, गौतम यादव, विशाल यादव, दीपक सिंह, वृजेश दूबे, दुर्गेश यादव, लवकुश गौड़, सदावृक्ष तिवारी, सुभाष यादव, राम सुरेश, लल्ला यादव, आशुतोष जायसवाल, सोनू गौड़, सुधांशु शुक्ल, डा. रामकुमार यादव, राम सिंगार यादव, संजय यादव, अवधेश वर्मा, चन्द्रभान गौड़, सदावृक्ष तिवारी, अमरेश यादव, अमन कन्नौजिया, देशदीपक यादव, गिरजेश कसौधन आदि शामिल रहे।