Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

आयुष के बनाए एप की हो रही है तारीफ

बस्ती। जनपद के ओड़वारा कस्बा निवासी आयुष कसौधन ने एक ऐसा एप तैयार किया है जिसके जरिये आप बस्ती शहर और आसपास के सैलून, ब्यूटी पॉर्लर एवं स्पा की सेवायें आसानी से ले सकेंगे। घर बैठकर आप सेवाओं के लिये समय निर्धारित कर सकते हैं। इससे आपको भीड़भाड़ और पंक्ति में खड़े होकर इंतजार करने से राहत मिलेगी।
आपको डीजी क्यू सैलून एप अपनी मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। आयुष के हुनर की सभी तारीफ कर रहे हैं। उनके पिता लोहे के व्यापारी हैं। आयुष ने साल 2019 में बीटेक किया है। वे कान्स्ट्रक्शन फर्म बनाकर निर्माण की दुनिया में खुद को स्थापित करने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। आयुष ने कहा एप बनाने के बाद उन्हे लगातार बधाइयां मिल रही हैं जिससे उनकी महत्वाकांक्षा बढ़ी है।