Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

समाजवादियों ने साईकिल यात्रा निकालकर शहीद किसानों को दिया श्रद्धांजलि

बस्ती । पिछले 14 दिनों से किसान आन्दोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओ का संघर्ष विभिन्न रूपों में लगातार जारी है। रविवार को समाजवादी नेता पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में नगर थाना क्षेत्र के रजौली चौराहे पर सपा नेता कार्यकर्ता एकत्र हुये और सरकार विरोधी नारा लगाते हुये फुटहिया चौराहे के लिये साईकिल यात्रा लेकर निकले। गोटवा के निकट नगर थाने की पुलिस ने सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया जहां दो घंटे के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने किसान आन्दोलन में शहीद हुये किसानोें को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार उद्योगपतियों की गोद में बैठकर किसानों को नये सिरे से गुलाम बना देना चाहती है। देश के किसान काले कानूनों को स्वीकार नहीं करंेगे। अच्छा हो कि अहंकार छोड़ सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस ले। पिछले 25 दिनों से किसान अपने अधिकारों को लेकर संघर्षरत है और सरकार समस्या हल करने की जगह आन्दोलन को कमजोर करने की हर चाल चल रही है, यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों की खुशहाली के बिना देश खुशहाल नहीं हो सकता। समाजवादी पार्टी संकट के इस समय में किसानों के साथ है।
रजौली चौराहे से निकली साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र सिंह छोटे, घनश्याम यादव, राजेन्द्र चौरसिया, राम प्रकाश चौधरी, पवन यादव, वृजेश मिश्र, अखिलेश यादव, मो. जावेद, अभिषेक उपाध्याय, विकास यादव, जयराज यादव, संजय यादव, साहबराम यादव, घनश्याम चौधरी, सूबेदार चौधरी, बब्लू यादव, मनोज चौधरी, रामचरित्तर यादव, राहुल निषाद, सुधाकर यादव, रजनीश यादव, प्रशान्त यादव, आज्ञाराम यादव, मो. शाहिद, भोला पाण्डेय, रामवृक्ष यादव, मो. जहीर, गिरीश चन्द्र, जर्सी यादव, कल्लू मोदनवाल, छोटू मिश्रा, गोपाल चौधरी, श्याम यादव, योगेन्द्र यादव, मनोज राना, लियाकत हुसेन के साथ ही सपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।