Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

दुबौलिया के राम लीला में धनुष यज्ञ व परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन कर कलाकारों ने मोहामन

दुबौलिया/बस्ती। दुबाैलिया कस्बे में चल रहे राम लीला में कलाकारों ने धनुष यज्ञ एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन कर लोगों का मनमोह लिया।

क्षेत्रीय कलाकारों ने मंचन के माध्यम से सीता स्वयंवर में धनुष पूजन, परशुराम के क्रोध एवं राम के अनुनय विनय के बाद लक्ष्मण को वरदान देने का सचीव चित्रण कर लोगों का मनमोह लिया। कलाकारों ने दिखाया कि जनकपुर सीता स्वंयवर में विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम व लक्ष्मण पहुंचे। स्वयंवर में देश -देश के राजाओं ने शिव धनुष को हिला तक नही सके। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने शिव धनुष का भंजन का राजा जनक जी का संताप दूर कर दिया। धनुष का भंजन होते ही पूरा पंडाल भगवान के जयकार से गूंज उठा। सीता जी ने भगवान श्रीराम जी के गले में जयमाल डाला। जनकपुर में पहुंचे परशुराम जी ने पहुंचे शिव धनुष टूटा देख क्रोधित हो गये। लक्ष्मण जी व परशुराम जी में संवाद हुआ। भगवान श्रीराम ने परशुराम जी का संदेह दूर किया। इस दौरान राम विवाह स्थल जयकारों से गूंजता रहा चारों तरफ भक्ति में माहौल बना रहा।

इस दौरान दुबौलिया प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल सिंह, सियाराम, सत्यवान सोनी, मंगल प्रसाद, नीरज कुमार कसौधन, बबलू गुप्ता, शशिधर दूबे, तरुण मिश्र,आदि मौजूद रहे।