Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा-महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती । किसान आन्दोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओ का अभियान लगातार जारी है। गुरूवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में साईकिल यात्रा निकालकर समाजवादियों ने मांग किया कि सरकार किसानों की मांगों पर उदारता से विचार करे और तीनों किसान विरोधी कानून वापस ले।
बस्ती सदर में रामचन्द्र यादव, विवेक कुमार शुक्ल, अभिषेक उपाध्याय, बलवन्त यादव, अमरनाथ गिरी, हर्रैया में अरविन्द यादव, यज्ञेश पाण्डेय, कप्तानगंज में रन बहादुर यादव, समीर चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, महादेवा में राजेन्द्र यादव, विजय विक्रम आर्य, पूर्व विधायक दूधराम, रूधौली में दीनानाथ चौरसिया, मो. उमर, पूर्व विधायक राम ललित चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी आदि के नेतृत्व में साईकिल यात्रा निकाली गई। अनेक स्थानों पर समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़पें हुई और हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने डारीडीहा चौराहे से निकली साईकिल यात्रा को सम्बोधित करते हुये कहा कि 22 दिनों से चल रहे किसान आन्दोलन में 20 किसानोें की मौत हो चुकी है और संतराम सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया इसके बाद भी केन्द्र सरकार के जिम्मेदार मंत्री किसान आन्दोलन को जैसे-तैसे कमजोर करने में लगे हैं। कहा कि किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा और सरकार का अहंकार पस्त होगा। देश में अन्नदाता से बड़ा कोई नहीं है।
जनपद के अनेक स्थानों से निकली साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ जावेद पिण्डारी, राजेन्द्र चौरसिया, महेश तिवारी, अरविन्द सोनकर, अमरेन्द्र पाण्डेय शिबलू, आमिश खान, मो. जावेद, अखिलेश यादव, मो. हारिश, प्रशान्त यादव, रामवृक्ष यादव, मो. जहीर, आशुतोष चौधरी, भोला पाण्डेय, सोनू शर्मा, सुजीत यादव, जर्सी यादव, शफीक अंसारी, पिन्टू, मो. साहिर, विकास यादव, अब्दुल मोईन, जावेद अहमद, अजमल, मो. युनूस, सोनू गौतम, पवन मोदनवाल, राहुल निषाद, अरविन्द चौधरी, रवि गुप्ता, मो. सलीम, समीर आलम, गोरख यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।