Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

भटपुरवा इंटर कालेज के संस्थापक की सादगी से मनाई गई पुण्यतिथि

दुबौलिया। रामदास उदय प्रताप औधोगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा के संस्थापक रामदास की  56 वी पुण्यतिथि पर अखंड रामायण पाठ के आयोजन के साथ सादगी के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रवन्धक रामशिरोमणि चौधरी ने संस्थापक के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रवन्धक राम शिरोमणि चौधरी ने कहा कि संस्थापक स्वर्गीय रामदास चौधरी ने ग्रामीण इलाके में विद्यालय का निर्माण कर सराहनीय कार्य किए है। उन्होने समाज के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किए है। उनकी जितनी प्रशंशा की जाय कम है। पुण्य तिथि को विद्यालय अध्यक्ष पशुराम चौधरी, राम सूरत चौधरी, वृजभूषण चौधरी, आदित्य प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राम दास चौधरी ने समाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किए है। हम सभी को उनके कार्य से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए जिससे समाज का कल्याण हो सके।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राम दास चौधरी ने समाज के लिए विद्यालय की स्थापना किये थे। लगातार विद्यालय का लगातार विकास हो रहा है। हाईस्कूल व इंटर मीडिएट में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ परिणाम अच्छा रहता है। विद्यालय के निकलने वाले तमाम लोग सरकारी सेवा में योगदान दे रहे है। विद्यालय में स्वर्गीय राम दास चौधरी के पुण्य तिथि पर राम चरित्र मानस पाठ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम कोविड के नियमों का पालन करते हुए सादगी में कार्यक्रम मना कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
 इस मौके पर रिटायर शिक्षक राधेश्याम पाण्डेय, अशोक वर्मा, राम मूरत चौधरी, जय प्रकाश चौधरी, ओम प्रकाश चौवे, मनीराम चौधरी, राम सुरेश वर्मा, कनिक राम वर्मा सहित लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।