Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

किसान यात्रा साईकिल रैली निकालकर सपा ने किया प्रदर्शन

बस्ती । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में जनपद के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रोें में किसानों के समर्थन में किसान यात्रा साईकिल रैली निकालकर प्रदर्शन किया । बस्ती सदर विधानसभा के साथ ही महादेवा, कप्तानगंज, हर्रैया, रूधौली में साईकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं का अनेक स्थानों पर पुलिस से झड़प हुआ। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिन्हेें बाद में रिहा कर दिया गया।
नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया चौराहे से साईकिल यात्रा निकालते समय पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव सहित अनेक नेताओें को हिरासत में ले लिया। महादेवा में राजेन्द्र चौधरी, विजय विक्रम आर्य, हर्रैया में यज्ञेश पाण्डेय, अरविन्द यादव, कप्तानगंज में अतुल चौधरी, समीर चौधरी, रन बहादुर यादव, तूफानी यादव, रूधौली में मोहम्मद उमर, रामललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी आदि के संयोजन में किसान साईकिल यात्रा निकालकर सपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से हिरासत में ले लिया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की योगी सरकार पुलिस के बल पर किसानों के आन्दोलन को कुचलना चाहती है किन्तु उसके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। किसानों के साथ पूरा देश खड़ा है।
किसानों के समर्थन में साईकिल यात्रा निकालने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, जावेद पिण्डारी, महेश तिवारी, अरविन्द सोनकर, वृजेश मिश्र, सुरेन्द्र सिंह छोटे, राघवेन्द्र सिंह, अखिलेश यादव, मो. जावेद, अभिषेक त्रिपाठी, अब्दुल मोईन, रजनीश यादव, रामवृक्ष यादव, रामचन्दर यादव, भोला पाण्डेय, आमिश खान, युनूस आलम, रवि गुप्ता, मो. सलीम, फूलचन्द श्रीवास्तव, विवेक कुमार शुक्ल, रामसनेही यादव, प्रशान्त यादव, गोरख यादव, राम प्रकाश चौधरी, फूलचन्द श्रीवास्तव के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।