Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

स्काउट से जुड़े लोगों ने बांटे फल और बिस्किट

बस्ती।बृद्ध जन आश्रम बनकटा बस्ती में स्काउट गाइड से जुड़े लोगों ने वहाँ रह रहे लोगों को सेव,केला,बिस्किट वितरण किया और घण्टो उनके साथ रह कर सम्बाद स्थापित किया, उनसे उनकी जरूरत की चीजों की जानकारी ली जिससे आने वाले दिनों में वहाँ जाते समय इस बात का ख्याल रखा जाए कि उनके लिए इस समय क्या ज्यादा उपयोगी है।
स्काउट गाइड के जिला कोषाध्यक्ष,प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा, कुलदीप सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, राम नगीना यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, सुवासिनी चौधरी, सुनीता वर्मा,इशिता, दिव्यांशी, मीना पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, दुर्गावती आदि की सहभागिता रही।