Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

शिव विभूति बने प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के सचिव

बस्ती। वरिष्ठ कांग्रेसी शिव विभूति मिश्र उर्फ पिण्टू को उ.प्र. प्रदेश किसान कांग्रेस का पूर्वी जोन का सचिव नामित किया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता मो. रफीक खां ने यह जानकारी देते हुये बताया कि पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने श्री मिश्र को यह जिम्मेदारी देते हुये किसानों के हक के लिये सक्रिय रहने की अपेक्षा व्यक्त की है।

शिव विभूति मिश्र को किसान कांग्रेस का सचिव नामित किये जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी सहित आनुषंगिक संगठनों के लोगों ने उन्हे बधाई और शुभकामनायें दिया है। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक रामजियावन, अंबिका सिंह, वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, शीतला शुक्ला, रामभवन शुक्ल, छोटेलाल तिवारी, राममिलन चतुर्वेदी, जयंत चौधरी, कौशल त्रिपाठी, सुरेन्द्र मिश्रा, विश्वनाथ चौधरी, राकेश पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अलीत अख्तर, रंजना सिंह, नीलम विश्वकर्मा, गायत्री गुप्ता, विनोद रानी आहूजा, प्रशांत पाण्डेय, डा. दीपेन्द्र सिंह, देवी प्रसाद पाण्डेय, नर्वदेश्वर शुक्ला आदि ने शिव विभूति मिश्र को जिम्मेदारी दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।