Sunday, May 12, 2024
बस्ती मण्डल

सोते हुए युवक की धारदार हथिया से मारकर हत्या

तबरेज आलम बनकटी बस्ती: जनपद बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस्माइलपुर ग्राम निवासी एक युवक की रविवार की रात सोते समय धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजकुमार 28 वर्ष पुत्र राम बृक्ष रामपुर बारह कोनी ग्राम में सूअर पालन का कार्य करता था। रविवार की रात वह भोजन करके सोया हुआ था। तभी अज्ञात लोगों नें उसे धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दिया। सूचना पर पहुंची लालगंज, मुन्डेरवा पहुची। और लालगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।