Wednesday, May 8, 2024
धर्म

भगवान नाम के जाप से सारे विपत्ति नाश हो जाते हैं- डां कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी

बस्ती। बस्ती के डारीडीहा में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिन कथावाचक डां कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होने कहा जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवान नाम के जाप से सारे विपत्ति नाश हो जाते हैं। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म के कुछ भी संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है। बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है। इसलिए सभी को अच्छे कर्मो के प्रति आकृष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मार्ग दमन का है तो दूसरा उदारीकरण का। दोनों ही मार्गो में अधोगामी वृत्तियां निषेध हैं। जैसे कि गोकर्ण ने कथा कही, किन्तु उसके दुराचारी भाई धुंधकारी ने मनोयोग से उसे सुना तो मोक्ष प्राप्त हो गया। भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए आत्मा तृप्ति नहीं होती है। मुख्य यजमान रामप्रसाद त्रिपाठी,रजनीश त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, शिवांस त्रिपाठी, देवेश मिश्रा,रूपेश मिश्रा, ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री सूरज शास्त्री आदि श्रद्धालु कथा में उपस्थित रहें