Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

शहर में भगवान श्री राम की निकली भव्य झांकी

संत कबीर नगर। खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर से जूनियर हाईस्कूल तक भगवान श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा एवम झांकी निकाली गई।

22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खलीलाबाद नगर में भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा एवम झांकी निकाली गई। शहर के मुखलिसपुर पेट्रोल पंप के सामने तिराहे पर अमर नाथ रूंगटा, कैलाश रूंगटा के द्वारा शोभा यात्रा झांकी पर पुष्प वर्षा करते हुए जय श्री राम का नारा लगाते हुए खुशी जाहिर किया , वही स्काउट गाइड एवम एन सी सी के बच्चो ने बाल रूप भगवान के शोभा यात्रा का स्वागत किया। वही बाला जी ग्रुप ने गोला बाजार में बाल रूप बच्चो को माला पहनाकर आशीर्वाद लेते हुए श्री राम जी की आरती गाते हुए जय श्री राम का नारा दिया।
इस भय शोभा यात्रा में विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक गणेश चौहान, जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विवेकानंद वर्मा, भाजपा नेता राकेश मिश्रा, राकेश पाठक, महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री मति सुनीता अग्रहरी, भाजपा नेत्री उर्मिला त्रिपाठी, किरण प्रजापति, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल उर्फ जज्जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा पांडेय, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव, नगर महामंत्री निकिता पांडेय, नगर महामंत्री सुनीता देवी, नगर उपाध्यक्ष नैना, संजीव श्रीवास्तव राजू आदि लोग शामिल रहे।