Sunday, May 5, 2024
बस्ती मण्डल

राष्ट्रीय अध्यक्ष तारीक अनवर का जन्मदिन दिन पार्टी दफ्तर पर केक काटकर मनाया गया

बस्ती16 जनवरी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारीक अनवर का जन्मदिन दिन पार्टी दफ्तर पर केक काटकर मनाया गया। आल इण्डिया कौमी तंजीम की ओर से जिलाध्यक्ष डा. मारूफ अली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अतीउल्लाह सिद्धीकी ने कहा आज देशभर में तारीक अनवर का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होने कांग्रेस पार्टी को अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुये कौमी एकता को मजबूत किया। प्रदेश सचिव सुबुही निकहत एवं अनिल त्रिपाठी ने तारीक अनवर के योगदान पर प्रकाश डाला। मौके पर प्रवक्ता अवधेश सिंह, राकेश पाण्डेय गांधियन, गिरजेश पाल, साधूसरन आर्या, साधू पाण्डेय, मंजू पाण्डेय, नदीम अशरफ सिद्धीकी, नफीस अहमद, शकुन्तला देवी, इजहार अहमद, अच्छेलाल गुप्ता, रामबचन भारती, रामधीरज चौधरी, अशफाक अहमद, वाहिद अली सिद्धीकी, मो. अशरफ, सरोज बाला कनौजिया आदि मौजूद रहे।