Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता तनु शुक्ला रहीं अव्वल

बस्ती। मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बस्ती द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हंसराज इण्टर कालेज गनेशपुर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रबंधक रण बहादुर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ।

इस भाषण प्रतियोगिता का विषय माय भारत – विकसित भारत@2047 था। प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य युवा की देश निर्माण मे भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस प्रतियोगिता मे 25 से अधिक युवाओं ने पूरे जिले से भाग लिया। तनु शुक्ला को प्रथम स्थान, महिमा मिश्रा को द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान प्रियंका पाण्डेय को प्राप्त हुआ।

तनु शुक्ला ने अपने भाषण मे बताया की भारत को विकसित बनाने के लिए युवा को ही प्रयास करना पड़ेगा। उन्होंने कहा की अनुशासन, कड़ी मेहनत व मजबूत संकल्प के साथ भारतीय परंपरा और संस्कृति को पिरोते हुए भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। संस्कृति, तकनीक व युवा शक्ति के सुगम मेल से ही भारत विकसित हो सकता है।
नेहरू युवा केंद्र बस्ती के जिला युवा अधिकारी ने बताया की उक्त भाषण प्रतियोगिता देश के सभी जिलों मे हो रही है। इस भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से देश निर्माण व देश को विकसित बनाने के लिए युवाओ के विचारों का आदान प्रदान करने के मंच प्रदान करना है।
हंसराज इण्टर कालेज के प्रबंधक रण बहादुर सिंह ने युवाओ को अच्छे वक्ता बनने के गुण सिखाए व समझाए। उन्होंने भाषण की बारीकियों से युवाओं को रूबरू कराया। कॉलेज के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम के संचालक डॉ जय प्रकाश मिश्र ने बताया की इस तरह का मंच युवाओ के आत्म विश्वास को मजबूत करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया की ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपने हुनर को पहचानने व समझने का अवसर भी मिलता है।
निर्णायक मंडल में कमल किशोर शुक्ला एवं अनिल कुमार सिंह ने भाषण के शब्दों का गहन जांचकर परिणाम घोषित किया।
प्रतियोगिता मे 15 – 29 वर्षीय युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी युवाओं को सात मिनट में विचार व्यक्त करने का मौका मिला।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे प्रथम विजेता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को ₹100000 रू,द्वितीय विजेता को 50000 रू तथा तृतीय स्थान रहने वाले दो विजेता को 25-25 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र नाथ मिश्रा, अध्यापिका साधना, ओम प्रकाश मिश्रा, एनवाईवी प्रभारी अरूण कुमार बृजेश कुमार पाण्डेय, राम सुभग यादव, मोहम्मद आरिफ आदि सभी उपस्थित रहे।