Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिए निष्पक्ष होना बहुत जरूरी है-आरके भारद्वाज

बस्ती 8 जनवरी , पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामकृष्ण भारद्वाज ने सोमवार को कहा है कि निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिए निष्पक्ष होना बहुत ही जरूरी है पत्रकार को समाज के सभी वर्गो से जुड़ा रहना चाहिए और हर क्षेत्र मे पर्याप्त जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है बिना जानकारी के पत्रकारिता करना सम्भव नही है।


आज आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय टाउन क्लब मे युवा विकास समिति द्वारा आयोजित बस्ती पुस्तक मेला मे अनिल कुमार श्रीवास्तव स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि बस्ती मण्डल भगवान गौतम बुद्व की धरती है भगवान गौतम बुद्व ने पूरे विश्व को शांति का सन्देश दिया था यहां की धरती पूजनीय है। पूरे विश्व मे भगवान गौतम बुद्व पूजे जाते है। बस्ती के ही सपूत आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने पूरी दुनिया को हिन्दी का बैज्ञानिक स्वरूप दिया उनके लिखे उपन्यास, निबंध पूरी दुनिया मे पढ़े जाते है।

उन्होने कहा कि बिना डरे अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखना चाहिए और यही बाते कबीरदास मे थी कबीरदास ने अपनी बेबाक शैली से दुनिया को इसी धरती से झूठ,आडम्बर से बचने का सन्देश दिया था जिसे हमे आत्मसात करने की जरूरत है।
उन्होने कहा कि पत्रकारिता करने के लिए सबसे पहले हमे ज्ञान,कला,कौशल तीनो की आवश्यकता होती है निष्पक्ष पत्रकारिता की एक मर्यादा होती है और ऐसे पत्रकारिता करने वाले पत्र स्व0 अनिल कुमार श्रीवास्तव की तरह हमेशा लोगो के मन,मस्तिष्क मे बसे रहते है। हमे अपनी संस्कृति और संस्कार को नही भूलना चाहिए अपने से बड़ो का सदैव आदर सत्कार करना चाहिए तथा अपने बच्चो को इसी संस्कृति मे ढालना चाहिए।

कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय,जयन्त मिश्रा,सरदार जगबीर सिंह,पुनीतदत्त ओझा,अवधेश त्रिपाठी,गरूणध्वज पाण्डेय,वृहस्पति कुमार पाण्डेय,अमित सिंह,ओमप्रकाश आर्या,जगदीश शुक्ला,वृहस्पति कुमार पाण्डेय,प्रदीप चन्द्र पाण्डेय,आलोक मणि त्रिपाठी,महेन्द्र तिवारी,आलोक कुमार श्रीवास्तव,सीए चन्द्र प्रकाश चैधरी,अनुराग कुमार श्रीवास्तव,अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोगो ने भी सम्बोधित किया।
इस मौके पर विनोद उपाध्याय,अश्वनी शुक्ल,राकेश गिरी,राजेश पाण्डेय,पुनीत दत्त ओझा,रमेश चन्द्र मिश्रा,अमित कुमार सिंह,जीतेन्द्र यादव,स्कन्द शुक्ल,सुरेन्द्र पाण्डेय,सन्दीप गोयल,सद्दाम हुसैन,सजंय विश्वकर्मा,जयप्रकाश उपाध्याय,अनिल पाण्डेय,विशाल पाण्डेय,अवधेश कुमार त्रिपाठी,सर्वेश श्रीवास्तव,आलोक मणि त्रिपाठी,देवेन्द्र पाण्डेय,महेन्द्र तिवारी,मनोज सामना,अशोक श्रीवास्तव,हरिओम

लल्ला,विपिन बिहारी तित्राठी,रहमान अली,राजकुमार शुक्ल,सुरेश सिंह गौतम,दिलीप चन्द्र पाण्डेय,रजनीश त्रिपाठी,इमरान अली,डाक्टर बीके वर्मा,सन्तोष श्रीवास्तव,सुनील मिश्रा सहित अन्य लोगो को अनिल कुमार श्रीवास्तव स्मृति पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया।पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामकृष्ण भारद्वाज द्वारा स्टालों का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर माधुरी पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय,अमर सोनी,धमेन्द्र पाण्डेय,अरून कुमार,नरेन्द्र तिपाठी,विवेक श्रीवास्तव, कौशल ओझा,संध्या दीक्षित,महेश चन्द्र मौर्य, आफताब आलम,सुमित जायसवाल, बबुन्दर यादव,राजन यादव,देवी प्रकाश, महेश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने किया तथा आगन्तुको का आभार युवा विकास समिति के सचिव वृहस्पतिकुमार पाण्डेय ने किया।