Sunday, May 5, 2024
महाराष्ट्र

भाजपा अगर निष्पक्ष मतदान करा रही है,तो बैलेट पेपर से मतदान क्यों नहीं कराती-जय चौबे

ठाणे -मुंब्रा: न्यूज ब्यूरो चीफ नेहाल हसन। कौसा ग्लोबल पार्क स्थित हाजी शमीम खान के बंगले पर उत्तर प्रदेश खलीलाबाद के समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व विधायक जय चौबे का सपाइयों की ओर से जोरदार स्वागत और सत्कार किया जाने से कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में गरमाहट पैदा हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक जय चौबे का हाजी शमीम खान के बंगले पर आना हुआ और जिस हिसाब से हाजी शमीम खान और कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के सपाइयों ने उनका स्वागत और सत्कार किया शहर की राजनीति गरम हो गई। जय चौबे अपने भाषण के बाद प्रेसवार्ता में हाजी शमीम खान और कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के सपाइयों का धन्यवाद किया और साथ ही पत्रकार के सवाल पर भाजपा और भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता और सभी विपक्षी दल चाहते हैं कि बैलेट पेपर से मतदान कराया जाय, अगर भाजपा सरकार निष्पक्ष मतदान करा रही है तो बैलेट पेपर से मतदान क्यों नहीं कराती उसे बैलेट पेपर से मतदान कराना चाहिए। इस अवसर पर आयोजक हाजी शमीम खान और निवेदक: समाजवादी पार्टी कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के आदिल खान आजमी, नसीर सर, एहतेशाम शेख, जुनैद खान.हयात स्टील, हाजी सब्बीर खान, हबीबूर्रहमान प्रधान (अग्या) साजिद खान प्रधान (दिओरिया) तूफैल भाई, ब्बलू भाई, शमशेर खान, तौफीक अहमद अथवा जेबा फाल्के, रजिया पठान एवं मौलाना अजहर, हाफिज अयूब खान, नसीम अहमद खान,हाफिज अयाज, सलाम यादि गणमान्य लोगों के अलावा सपा के अन्य पच्चीसों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।