Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

नगर महोत्सव में आलोक एवं संजय लाल की प्रस्तुति से झूम उठे दर्शक

नगर बाजार/बस्ती(शकील खान) कल देर रात तक नगर महोत्सव एवं शहीद मेला में भोजपुरी स्टार आलोक कुमार और लोकगायक संजय लाल यादव के नाम रही। टीवी रियलिटी शो के विजेता रहे आलोक ने जब माई हो ललनवा दे द गाया तो पूरा परिसर झूम उठा। बिहार से आए आलोक ने पीयर सरसों नियर बानी, गजब के रोग लागल सहित अपने कई प्रसिद्ध गाने गाए तो सभी दांतो तले उंगली दबा लिए । आजमगढ़ के लोक गायक संजय लाल यादव ने आई हो दादा बदल गइल दुनिया गाकर खूब वाहवाही बटोरी। ये यदुवंशी वंशज, परधनवा के रहर जैसे इनके गीतों से श्रोता अपनी खिलखिलाहट नही रोक पाए। संजय लाल यादव का खुशनुमा अंदाज की गायिकी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। अवधी गायक गुड्डू दूबे ने नीक लागय सीता जी कय सजनवा और सत्यम निक्कू के राम जी को देखकर जनक नंदिनी ने भी वाहवाही बटोरी। भोजपुरी फिल्मों के कामेडियन संजय वर्मा, अवधी लोकगायक सेनदत सिंह शान और अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने भी अपने अंदाज में दर्शकों को रिझाया। अयोध्या से आई आठ वर्षीय दिव्या सिंह के तीन नृत्य तो ने धमाल मचा कर सबको चकित कर दिया। पूरा पंडाल खड़ा होकर इस बालिका को तालियों का खूब आशीष प्रदान किया। द्वितीय सत्र में ,,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने अमर शहीद राजा उदय प्रताप सिंह और स्वाधीनता सेनानी सरयू भगत निषाद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल देव सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग और नगर पंचायत के सभासद मौजूद रहे।