Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

केक काटकर मनाया गया सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्म दिन

बस्ती । समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्म दिन पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में उल्लास के साथ मनाया गया। 4 वर्षीय अनमोल ने केक काटा और पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नेताजी के सुदीर्घ जीवन की कामना किया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे मुलायम सिंह यादव किसानों, नौजवानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी हिस्सों की समस्याओं को बखूबी समझते हैं। उन्होने सबके हितों के लिये लगातार संघर्ष किया जिसके चलते उन्हें धरती पुत्र कहा जाता है। अपनों में नेताजी सम्बोधन से लोकप्रिय मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के अपने कार्यकाल में अनेक उल्लेखनीय कदम उठायें। समाजवादी पार्टी उन्ही के बताये पद चिन्हों पर आगे बढ रही है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक रामललित चौधरी, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, दूधराम, चन्द्रभूषण मिश्र, यज्ञेश पाण्डेय, महेश तिवारी, मो. शकील, सीताराम चौहान आदि ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होने उत्तर प्रदेश के राजनीति की दिशा बदल दिया और किसानों, गरीबों, मजलूमों, अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिलाया। आज भी वे युवाओं से लगातार आवाहन करते हैं कि जनहित में अन्याय का मुखर विरोध करें। सपा नेताओं ने नेताजी के सुखद सुदीर्घ जीवन की कामना किया। इसी क्रम में जिला अस्पताल के मरीजों में फल वितरित किया गया।
सपा कार्यालय पर आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन समारोह में मुख्य रूप से राजाराम यादव, अरविन्द सोनकर, विजय विक्रम आर्य, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, रजनीश यादव, मो. जावेद, अमित गौड़, पवन कुमार मोदनवाल, अखिलेश यादव, अभिषेक उपाध्याय, अनवर हुसेन शाह, विवेक कुमार शुक्ल, राम सनेही यादव, गोरख यादव, तूफानी यादव, हृदयराम यादव, जोखूलाल यादव, पवन यादव, ज्ञानचंद चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, आर.डी. निषाद, गुलाब सोनकर, फूलचन्द श्रीवास्तव, राम प्रकाश चौधरी, अरविन्द यादव, रामचन्दर यादव, पन्नालाल यादव, सुमन सिंह, चीनी चौधरी, भोला पाण्डेय, मोईन अहमद, राम अजोर यादव, रीतेश यादव, श्याम सुन्दर यादव, याकूब खान के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।