Monday, January 20, 2025
बस्ती मण्डल

समाजवादी युवजन सभा पदाधिकारियों में हुआ प्रमाण पत्र का वितरण

बस्ती । समाजवादी पार्टी संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन अवसर पर पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों में प्रमाण-पत्र का वितरण किया। कहा कि युवा जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष की धार को तेज करें। जिस प्रकार से नेताजी ने गरीबों के हितों को लेकर सदैव संघर्ष जारी रखा है युवा पीढी उन्हें प्रेरणा लेकर आगे बढे।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी द्वारा अनुमोदित पदाधिकारियों में अभिषेक उपाध्याय जिलाध्यक्ष, अब्दुल रहमान, सुजीत कुमार यादव- उपाध्यक्ष, नसीबुल्लाह महासचिव, रामवृक्ष यादव कोषाध्यक्ष, मो. हारिश, यशपाल सिंह, धर्मबीर यादव, सोनू शर्मा, रौनक उपाध्याय, संजय यादव, शिवम गिरी, अरविन्द चौधरी, अभिषेक यादव, अखिलेश यादव, नवीन कुमार पाण्डेय, इरशाद अली, श्याम कुमार यादव, बब्लू निषाद, शाहिद कुरेशी, राजेश यादव सचिव के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य मदन जायसवाल, मनोज कुमार यादव, अनिल कुमार सोनकर, मो. कैफ, विनय विश्वकर्मा, दीपक प्रजापति, रामकृष्ण गिरी, रामकरन, सूर्य प्रकाश यादव एवं विधानसभाध्यक्ष बस्ती सदर के विरोट शुक्ल, हर्रैया दिलीप कुमार, कप्तानगंज से रामजनक यादव, रूधौली से अब्दुल वहीद खान में प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।