Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

प्रेस क्लब पर दीपोत्सव का आयोजन सम्पन्न

बस्ती। दीपावली के पावन पर्व की पूर्व सन्ध्या छोटी दीपावली के अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, व महामंत्री महेंद्र तिवारी व क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों ने परम्परागत ढंग से दीप जलाकर एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। कलम, की बोर्ड और कैमरे से जुड़े पत्रकारोें के भूमिका की सराहना करते हुये क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि उजाले का यह पर्व हमें सही दिशा दे। वही महामंत्री महेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से अंधेरे को एक रोशनी खत्म कर देती है उसी तरह से समाज मे व्याप्त अंधेरे की पत्रकार की लेखनी खत्म कर देती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय, पुनीत ओझा, संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता, महामंत्री महेन्द्र तिवारी, चन्द्र प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश चन्द्र बिन्नू, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र के साथ ही अरसद मसूद विश्राम प्रसाद, शहंशाह आलम, दिलीप चन्द्र पाण्डेय, सत्येन्द्रनाथ श्रीवास्तव, राम विकास कसौधन, उमेश कुमार, राकेश चौरसिया, दिनेश कुमार पाण्डेय, लालू यादव, अमर सोनी, शिवराज सिंह, सुरेश सिंह गौतम, अश्विनी कुमार शुक्ल, बी.के. त्रिपाठी, आनन्द कुमार गुप्ता के साथ ही अनेक पत्रकारों ने विश्वास के दीपक जलाये।