Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

जयन्ती पर समाजवादियों ने महर्षि वाल्मीकि को किया नमन्

बस्ती । शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयन्ती मनायी गई। सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना करने वाले महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का प्राचीन वैदिक काल के महान ऋषियों में प्रमुख स्थान हैं। इन्होंने संस्कृत मे महान ग्रंथ रामायण महान ग्रंथ की रचना कि थी ,इनके द्वारा रचित रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाती है। हिंदु धर्म की महान कृति रामायण महाकाव्य श्रीराम के जीवन और उनसे संबंधित घटनाओं पर आधारित है। उनकी कृतियां युगों से भारतीय मनीषा को श्रीराम चरित से परिचित कराती है।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ सुरेन्द्र सिंह छोटे, मो. सलीम, स्वालेह, अरविन्द सोनकर, महादेवा विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, निर्मल सिंह, प्रवीण पाठक आदि ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के अनुसार संसार का मूल आधार ज्ञान ही है अर्थात शिक्षा के बिना मानव जीवन व्यर्थ और अर्थहीन है क्योंकि जीवन की भूल-भुलैया के चक्रव्यूह से शिक्षित व्यक्ति का ही बाहर निकलना संभव तथा आसान होता है। इनकी शिक्षाओं में अस्त्र-शस्त्र, ज्ञान-विज्ञान, राजनीति तथा संगीत के अलावा आदर्श सेवक, आदर्श राजा, आदर्श प्रजा का ही नहीं, आदर्श शत्रु का भी वर्णन मिलता है। आज भी इनकी शिक्षाएं पूरी दुनिया को मानवता, प्रेम व शांति तथा सहनशीलता का संदेश देती हैं और हिंसा, शत्रुता व युद्ध के होने वाले भयंकर विनाश के दुष्परिणामों से बचने का संकेत करती हैं।
जयन्ती पर महर्षि वाल्मीकि को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से आर.डी. गोस्वामी, अजय दूबे, गुलाब सोनकर, राजेन्द्र यादव, राम प्रकाश चौधरी, वीरेन्द्र यादव, ऋतिक, फौजदार यादव, जगदीश, जितेन्द्र यादव, मो. शाद, रहमान सिद्दीकी, पंकज मिश्र, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर यादव, दीपक आर्य, रामशंकर निराला, इकबाल अहमद ‘काजू’ मुलायम यादव, बब्बन चौधरी, अशोक यादव, पंकज निषाद, कैलाशनाथ शर्मा, भोला पाण्डेय, गौरीशंकर यादव, उदय प्रताप यादव, राकेश यादव, अजय यादव, मुकेश यादव, प्रशान्त यादव आदि शामिल रहे।