Sunday, July 7, 2024
साहित्य जगत

आर्यावर्ती सरोज “आर्या” को मिला भारत उत्थान न्यास से सम्मान

लखनऊ। रविवार को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, के प्रेम चंद सभागार में (हज़रत गंज लखनऊ) *भारत उत्थान न्यास* साहित्यिक महासभा में संगोष्ठी विषय: *भारत के उत्थान में हिन्दी साहित्य की भूमिका एवं आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान समारोह* का आयोजन भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पन्द्रह राज्यों से आए 90 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। *इस कार्यक्रम में साहित्यकार एवं कवयित्री आर्यावर्ती सरोज “आर्या” को साहित्य,समाज एवं राष्ट्र हित अविस्मरणीय अवदान हेतु प्रसस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र द्वारा सम्मानित किया गया।* कार्यक्रम का शुभारंभ जागृति शुक्ला द्वारा गणेश वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ विद्या बिन्दु जी रहीं। डॉ आनंदेश्वरी अवस्थी ने आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हिन्दी के महत्व को समझाया। एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया।न्यास के केन्द्रीय अध्यक्ष सुजीत कुंतल ने न्यास द्वारा मानव कल्याण एवं राष्ट्र हित में किए जा रहे कार्यों से सभी को अवगत कराया।सत्र का संचालन डॉ शशि अग्रवाल एवं ऋतु श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि डॉ सरला अवस्थी ने अपने अनुभव साझा किए।न्यास के संरक्षक डॉ उमेश पालीवाल ने न्यास के कार्यों की सराहना की। इस कार्यक्रम में सभी साहित्यिक मनिषियों को साहित्य एवं राष्ट्र हित अविस्मरणीय अवदान हेतु प्रसस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र द्वारा सम्मानित किया गया।