Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

साथी हाथ बढ़ाना ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण

बस्ती। साथी हाथ बढ़ाना संस्था के समिति सदस्य डॉ रोहित यादव ने आम के 101 पौधों को वितरण एवं पौधारोपन कर मनाया जन्मदिन।
पौधे वितरित करते समय डॉ रोहित ने कहा कि फिजूलखर्ची की जगह हमें ऐसे समाजिक कार्य करके खुशियां मनानी चाहिए।
पौधे पेड़ का रूप धारण करके हमें ठंडी छाव देंगे। मुझे जीवन में कम से कम 51 हजार पौधे वितरित करने है। कहा कि वृक्षों से हमें छाया के साथ ही फल भी मिलते हैं और वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। साथ ही पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक होते हैं।
संस्था के फॉउंडर राजकुमार पाण्डेय ने डॉ रोहित को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी का कारण पेड़ो का बड़े पैमाने पर कटना है। अगर काटे गए पेड़ों की भरपाई के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे तो हमें स्वच्छ वातावरण मिलेगा। पेड़ पौधे हमें आक्सीजन देते हैं, जो हमारे जीवन के लिए जरूरी है। कोरोना महामारी के समय कुदरत ने हमें बता दिया कि अगर हम कुदरत के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ेगा। इसलिए पेड़ पौधों की हमें रक्षा करनी चाहिए। साथी हाथ बढ़ाना ट्रस्ट के किसी भी सदस्य का जन्मदिन हम लोग ऐसे ही सामाजिक कार्य करके ही मनाते है।
कार्यक्रम में बब्बू मिश्र, नंद किशोर गुप्ता, अमित तिवारी, डॉ शिवम अग्रहरि, इंद्रजीत, रेहान, राजेश सिंह, मुन्ना यादव, राजू खान, अनीष त्रिपाठी, सोमनाथ दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।