Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

एसडीएम फतेहाबाद ने नागेंद्र सिंह तोमर को किया सम्मानित

आगरा | फतेहाबाद में उप जिलाधिकारी महोदय फतेहाबाद श्रीमान विजय शर्मा जी एवम् तहसीलदार फतेहाबाद श्रीमान आशीष कुमार त्रिपाठी जी के द्वारा उप जिला शासकीय अधिवक्ता आदरणीय श्रीमान नागेंद्र सिंह तोमर जी को वर्ष 2022 -2023 में राज्य सरकार एवम् ग्राम सभा की संपत्ति के संरक्षण में त्वरित एवम् प्रभावी कार्यवाही माननीय सिविल न्यायालय फतेहाबाद आगरा में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया | वास्तिविकता में तोमर जी का कार्य सराहनीय है |

तहसीलदार महोदय श्री आशीष कुमार त्रिपाठी जी द्वारा बताया कि तोमर जी राज्य सरकार एवम् ग्राम सभा संपत्ति सरक्षण में दिन रात मेहनत करके बहुत ही उत्कृष्ठ कार्य कर रहे हैं और आशा करते हैं कि आगे भी करते रहेंगे | तहसीलदार महोदय जी ने तोमर जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी |

अधिवक्ता परिषद फतेहाबाद इकाई के स्थाई अध्यक्ष अधिवक्ता श्रीमान वीरेंद्र सिंह तोमर जी ने शुभकामनाए देते हुए बताया कि नागेंद्र सिंह तोमर जी ने पूरी ईमानदारी एवम् मेहनत के बलबूते आज इस मुकाम को हासिल किया है और आगे भी करते रहेंगे | इस मौके पर सभी अधिवक्तो ने तोमर जी को शुभकामनाएं दी |
कुल मिलाकर तोमर जी का कार्य पूर्ण रूप से काबिले तारीफ़ है |

इस मौके पर श्री लक्ष्मी नारायन धाकरे एडवोकेट, श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर एडवोकेट, अवधेश कुमार एडवोकेट, दीपक धाकरे एडवोकेट,अन्य अधिवक्ता मौजूद रहें |