Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

रालोद एस.सी.एस.टी. प्रकोष्ठ अध्यक्ष बने चन्द्रिका प्रसाद

बस्ती । राष्ट्रीय लोकदल के एस.सी.एस.टी. प्रकोष्ठ संतकबीर क्षेत्र के अध्यक्ष शिव कुमार गौतम ने चन्द्रिका प्रसाद को प्रकोष्ठ के बस्ती जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। चन्द्रिका प्रसाद को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने ओरीजोत स्थित शिविर कार्यालय पर फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
रालोद के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि चन्द्रिका प्रसाद प्रशासनिक सेवा के बाद निरन्तर सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। निश्चित रूप से उनके अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा और एस.सी.एस.टी. प्रकोष्ठ के माध्यम से दलितों, वंचितांें के हक हकूक के लिये वे संघर्ष की धार को तेज करेंगे। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि रालोद निरन्तर जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष कर रहा है। समान विचारधारा से जुड़े लोगों की एकजुटता से लक्ष्य हासिल होंगे।
चन्द्रिका प्रसाद को एस.सी.एस.टी. प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर रालोद जिलाध्यक्ष उदयभान चौधरी, उपाध्यक्ष श्रीराम मौर्य, नगर अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।