Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

विपक्षी दलों की जो जुटान से यूपी में मजबूत होगी कांग्रेस- महेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती । कांग्रेस आर.टी.आई. प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दावा किया कि बिहार की धरती से विपक्षी दलों का जो जुटान हुआ उसका लोकसभा चुनाव परिणामों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। कहा कि शिमला में आयोजित होने वाली विपक्षी दलांे की साझा बैठक के बाद सियासी तस्वीर और साफ हो जायेगी।
कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्षी दलों की एकता का उत्तर प्रदेश की राजनीति पर भी व्यापक प्रभाव पड़ेगा। पिछले तीन दशक से वजूद तलाश रही कांग्रेस को इस एका से राजनीतिक संजीवनी मिलेगी इसमें संदेह नहीं। कहा कि लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी और संयुक्त विपक्ष भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जबाब देने में सक्षम होगा। कांग्रेस नेता महेन्द्र ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे नारों और नफरत की राजनीति से ऊब चुकी हैं, महिलायें पूरी तरह से असुरक्षित हैं। भाजपा किसानों की आय दो गुनी करने, बेरोजगारों को रोजगार और नौकरियां दे पाने में पूरी तरह से विफल रहीं, मंहगाई आसमान पर है। घरेलू गैस, डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतांे के कारण लोग परेशान हैं, ऐसे में बदलाव का मन बना चुकी जनता निश्चित रूप से कांग्रेस को मजबूती देगी। कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा और हिमांचल, कर्नाटक में मिली जीत के बाद जनता का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढा है।