Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

योग को केवल एक अभ्यास के रूप में नहीं बल्कि एक जीवनशैली के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए-राजमाता आशिमा सिंह

बस्ती 21जून। योग को केवल एक अभ्यास के रूप में नहीं बल्कि एक जीवनशैली के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए। अष्टांग योग के अनुष्ठान से जीवन का परमलक्ष्य प्राप्त करने में सहायता मिलती है। उक्त बातें मुख्य अतिथि राजमाता आशिमा सिंह ने भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति एवं इंडियन योग एसोसिएशन द्वारा शिवहर्ष किसान पीजी कालेज बस्ती में आयोजित विश्व योग दिवस के अवसर पर योग प्रोटोकाल के पश्चात अपने उद्बोधन में कही। इससे पूर्व दीप प्रज्वलित करने के लिए मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में सम्मिलित नन्हे मुन्ने बच्चों को आमंत्रित कर उन्हें भविष्य का योगी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महेश शुक्ल जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि महर्षि पतंजलि ने योगदर्शन रचकर संसार को एकसूत्र में पिरोते हुए बसुधैव कुटुम्बकम को धरातल पर उतारने का काम किया है। इस कार्यक्रम में अमर उजाला फाउंडेशन, किसान सेवा समिति, युवा भारत, जनशिक्षण संस्थान, विश्व संवाद परिषद, व्यापार मंडल, युवा विकास समिति, आर्य वीर दल, आर्य समाज आदि संस्थाओं ने सहयोग किया। आज योग दिवस के माध्यम से पूरा विश्व उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। योग प्रशिक्षक गरुण ध्वज पाण्डेय ने योग प्रोटोकाल अभ्यास कराते हुए सावधानियां बताईं। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य ने राजमाता आशिमा सिंह, आनन्द राजपाल, डॉ शिवेंद्र मोहन पाण्डेय, महेश शुक्ल व अंकुर वर्मा को ओम चित्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला योग संयोजक डॉ नवीन सिंह व डॉ वीरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जिले में लगभग ढाई सौ स्थानों पर योग प्रोटोकाल का अभ्यास संगठन द्वारा कराया गया है। बस्ती बस्ती में योग शिक्षक मुन्ना सिंह सुभाष शुक्ला, डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी अनुराग शुक्ला, अनीता पाण्डेय, अनीशा मिश्रा, नितीश कुमार, जवाहर यादव, वेदांत सिंह राम मोहन पाल, चंद्रप्रकाश चौधरी, संतोष पाण्डेय, श्रवण कुमार, रश्मि गुप्ता, सौरभ तुलस्यान, संदीप भट्ट, बबली शर्मा, किरन जायसवाल, गीता कुशवाहा आदि ने शहर में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। कोषाध्यक्ष नवल किशोर चौधरी ने बताया कि बस्ती में जवाहर यादव, रुधौली में अनिल श्रीवास्तव, भानपुर में सुभाष सोनी व घनश्याम सिंह, हरैया में विक्रमादित्य सिंह, समयदीन गुप्ता, रक्षाराम के नेतृत्व में हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। अंत मे बृहस्पति पाण्डेय युवा विकास समिति द्वारा प्रमाण पत्र देकर पदाधिकारियों व साधकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आनंद राजपाल, गोपेश्वर त्रिपाठी, अमरेश पाण्डेय, वेद कुमार आर्य, मानव साहनी, प्रिशा साहनी, डॉ जे पी सिंह, वेदांशी मेंहदीरत्ता, राममूर्ति मिश्रा, विशाल पाण्डेय, माधुरी पाण्डेय, हर्षदेव पाण्डेय, राधेकृष्ण, ज्योति सिंह, प्रियंका चौधरी, मेवालाल, विवेक श्रीवास्तव, ब्रह्मानन्द पाण्डेय, मुन्नालाल चौधरी, आयुष श्रीवास्तव, सौरभ तुलस्यान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।